मधेपुरा, अक्टूबर 25 -- Madhepura News: घैलाढ़ संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के चिति पंचायत के गुड़की हाट के समीप मध्य विद्यालय चिकनौटवा परिसर में रविवार को जिला स्तरीय विशाल सत्संग समागम का आयोजन किया गया। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में एलईडी और प्रोजेक्टर के जरिए सत्संग का प्रसारण किया गया। इसमें शास्त्रों के प्रमाणों के आधार पर भक्ति, मोक्ष और मानव जीवन के उद्देश्य की जानकारी दी गई। सत्संग में कहा गया कि मनुष्य दिनभर परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत करता है। ऐसे में दैनिक कार्यों के साथ परमात्मा की भक्ति के लिए भी समय निकालना जरूरी है। कबीर साहेब की वाणी एक साधे सब सधे, सब साधे सब जाय। माली सींचे मूल को, फलै फूलै अघाय के माध्यम से सच्ची भक्ति के महत्व को समझाया गया। साथ ही शास्त्रानुकूल साधना और पां...