Madhepura News: देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा, जुलाई 30 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र परमानंदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक भतरंधा की ओर से बेलोखोरी की तरफ शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला सहरसा के बिहारा थाना क्षेत्र के मोकना वार्ड 11 निवासी शंभू यादव का पुत्र इंद्रभूषण कुमार और मनोज यादव का पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गयी। इफ19ख8810 बाइक की डिक्की से सफेद पॉलीथिन में पैक चार पाउच में कुल 10 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामदगी के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.