Madhepura News: दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़
मधेपुरा, अगस्त 11 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता सावन के दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने महादेवपुर घाट और अगुआनी घाट से गंगाजल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। खासकर आलमनगर स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवमंदिर, खुरहान के द्वारिकानाथ शिवमंदिर व लुटेश्वरनाथ शिवमंदिर सहित सोनवर्षा, लदमा, बड़गांव, लौका, लक्ष्मीनियां व अन्य शिवमंदिर में सुबह से जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने परिवार में सुख-समृद्धि व समाज में शांति को लेकर मन्नतें मांगी। दूसरी सोमवारी पर दिन भर माहौल भक्तिमय और उत्सव जैसा बना रहा। भक्ति गीत से क्षेत्र सराबोर बना रहा। लोगों में भारी उत्साह व उमंग देखी गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सावन के दूसरी सोमवार को जलाभिषेक के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.