Madhepura News: दुर्गा मंदिर जमीन विवाद समाधान जल्द होगा
मधेपुरा, अक्टूबर 10 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। औराय पंचायत के खेरहो पूर्वी स्थित भगवती दुर्गा मंदिर की जमीन विवाद मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान दोनों पक्षों का कागजात देखने और उनका पक्ष सुनने के बाद छठ पूजा के बाद समाधान करने का निर्देश दिया गया है। इस बीच दोनों पक्षों को किसी तरह के विवाद से बचने के लिए कहा गया है। एसडीओ पंकज कुमार घोष, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रितेश कुमार,प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, ग्रामीण और मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ पंकज घोष ने जमीन के कागजात और दूसरे पक्ष द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज की बारीकी से जांच की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में मूर्ति स्थापना से विसर्जन तक सुरक्षा पर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.