Madhepura News: दुर्गा पूजा मेला पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मधेपुरा, अक्टूबर 22 -- Madhepura News: पुरैनी,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा के अवसर पर मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित राय ब्रदर्स दुर्गा मंदिर, मकदमपुर दुर्गा मंदिर, खेरोह स्थित दुर्गा मंदिर रामलीला मैदान परिसर में मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान परिसर में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा 50 फीट के रावण का पुतला दहन किया गया। मौके पर निर्देशक अरविंद कुमार सुमन के नेतृत्व में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी तैयार की गयी। मेला कमेटी के अध्यक्ष विनोद शर्मा, अरविंद सुमन डिगु कुमार, मंटू कुमार सहित कई सदस्यों ने बताया कि हर साल रामलीला मैदान परिसर में स्थानीय ग्रामीणों की देखरेख में रावण दहन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.