Madhepura News: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
मधेपुरा, अक्टूबर 9 -- Madhepura News: गम्हरिया एक प्रतिनिधि। थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं थाना अध्यक्ष राघव शरण की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई आवश्यक निर्देश जारी किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, सभी पूजा समितियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस आवेदन के साथ प्रत्येक समिति को अपने 15 वॉलिंटियर्स की तस्वीर और आधार विवरण जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महिसौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.