Madhepura News: दुघर्टना में साइकिल सवार युवक घायल, रेफर
मधेपुरा, जुलाई 3 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। नगर परिषद वार्ड 14 जमुनिया गांव निवासी परमानंद मुखिया (35) बुधवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि वह साइकिल से बाजार जा रहा था। इसी दौरान उदाकिशुनगंज चौसा भटगामा एसएच 58 पर जमुनिया स्कूल के पास उदाकिशुनगंज से चौसा की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने से परमानंद मुखिया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए उदाकिशुनगंज पीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई उसी इलाके में दो दिन पहले इसी मुहल्ले के छह वर्षीय विवेक कुमार की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने, तेज रफ्तार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.