Madhepura News: दुकान में आग लगने से एक लाख की क्षति
मधेपुरा, नवम्बर 10 -- Madhepura News: बिहारीगंज निज प्रतिनिधि लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के वार्ड एक में सोमवार की शाम लगभग पांच बजे एक जनरल स्टोर दुकान में आग लगने से एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि योगेन्द्र राम की पत्नी अलखा देवी की दुकान में दीप व अगरबत्ती से आग लगी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण काबू पाना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते पर बिहारीगंज से फायर बिग्रेड दस्ता स्थल पर पहुंच आग बुझाया। अगलगी में मकान के साथ दुकान का फर्नीचर, सामान, फ्रीज, साइकिल आदि जलकर राख हो गया। पीड़िता अलखा देवी ने बताया कि घटना में एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। सबकुछ जल जाने से उनलोगों के समक्ष मुसीबत उत्पन्न हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.