Madhepura News: दुकान पर गोलीबारी करने के मामले में एक गिरफ्तार
मधेपुरा, सितम्बर 13 -- Madhepura News: गम्हरिया, एक प्रतिनिधि। गम्हरिया बाजार में गत सात सितंबर को की गयी गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दौरान पुलिस को अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। थाना अध्यक्ष राघव शरण के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए टोक सिंहपुर वार्ड छह निवासी मनखुश कुमार पिता संजय यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मनखुश कुमार शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पूर्व से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गम्हरिया थाने में आर्म्स एक्ट, रंगदारी, मारपीट और जानलेवा हमला आदि मामले में केस दर्ज है। उसको आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.