मधेपुरा, जुलाई 14 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि दिलखुश हत्याकांड में अब तक एक भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के सात दिन बीत चुके हैं और पुलिस घटना में शामिल बदमाशं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने की बात कह रही है। घटना में मृतक की पत्नी के आवेदन पर दो नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन हत्याकांड में शामिल बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस घटना का कारण भी अब स्पष्ट नहीं कर पा रही है। मालूम हो कि पिछले आठ जुलाई की शाम करीब चार बजे दीनापट्टी सखुआ वार्ड दस में नहर पर बेखौफ बदमाशों ने दिलखुश कुमार (24) को गोली मारकर गंभीर रूप जख्मी कर दिया था। मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मृतक दिलखुश की पत्नी लवली देवी ने बताया है कि पांच-छह की संख्या...