मधेपुरा, जुलाई 15 -- Madhepura News: मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता मौसम में आए बदलाव के बीच मंगलवार की शाम झमाझम बारिश होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गयीं। मेन रोड सहित गली- मुहल्ले में सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया। नाला ओवरफ्लो हो सड़कों पर बहने के कारण लोगों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो गया। सड़ांध उठने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 20 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारीजलजमाव की समस्या बादल छाए रहने के बीच छिटपुट बारिश का दौर जिले में पिछले दो -तीन दिनों से चल रहा है। मंगलवार को सुबह से मौसम कुछ शुष्क रहा। दोपहर में धूप भी निकली लेकिन अन्य दिनों की तरह जलन महसूस नहीं हुई। हालांकि उमस के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर उमड़ने - घुमड़ने के ...