Madhepura News: दशहरा मेला को लेकर कमेटी का किया गया गठन
मधेपुरा, सितम्बर 13 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। औराय खरोह गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में दशहरा मेला को लेकर बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से मेला कमेटी के सदस्यों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार सुमन ने की। ग्रामीणों ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श कर कहा कि हर साल की तरह इस साल भी दो दिवसीय मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम और 50 फीट के रावण का पुतला दहन किया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा, सचिव चन्देश्वरी चौपाल, कोषाध्यक्ष सिकेंद्र शर्मा सदस्य प्रमोद शर्मा, संजीत शर्मा, राकेश शर्मा, सुशील शर्मा, दुखा शर्मा, योगेन्द्र साह, राजेन्द्र साह, शंकर साह, योगेन्द्र शर्मा, हरिलाल शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.