Madhepura News: दक्षिणेश्वर काली रामनगर की महिमा है बड़ी निराली,होती हैं हर मुरादें पूरी
मधेपुरा, अक्टूबर 29 -- Madhepura News: कुमारखंड, (आशिष ठाकुर)। प्रखंड के रामनगर महेश गांव स्थित सार्वजनिक दक्षिणेश्वर काली मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है। करीब 121 वर्ष पूर्व 1905 में ग्रामीणों के सहयोग से गांव के तत्कालीन पंडित स्व. नंदलाल झा, स्व. छत्रधारी ठाकुर, स्व. सोनेलाल झा समेत समस्त ग्रामीणों के सहयोग से दक्षिणेश्वर काली की विधि विधान पूर्वक स्थापना की गई। स्थापना के बाद हरेक साल काली पूजा के अवसर पर यहां काली, शंकर, गणेश, जोगिनी, भगजोगनी, भैरव आदि भगवानों की भव्य मूर्ति का निर्माण कर उसकी पूजा अर्चना की परंपरा शुरू हुई। ग्राम देवता के रूप में स्थापित दक्षिणेश्वर काली की पूजा अर्चना की परंपरा को आज तक ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता रहा है। मंदिर की देखरेख के लिए श्यामा पूजा मेला आयोजन समिति का निर्माण किया गया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.