Madhepura News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति घायल
मधेपुरा, जुलाई 8 -- Madhepura News: कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया मोड़ के सामने मंगलवार की रात करीब साढ़े 7 बजे चार चक्का वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। गश्त कर रहे कुमारखंड थाना की पुलिस ने तत्काल घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर नवीन भारती द्वारा इलाज किया गया । बताया गया कि गढ़िया गांव निवासी नागो यादव टिकुलिया बाजार अपने बाइक से समान खरीददारी करने गए थे। घर वापस लौटने के दौरान टिकुलिया मोड़ के सामने चार चक्का वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक नागो यादव घायल हो गया। सीएचसी में घायल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.