मधेपुरा, अक्टूबर 14 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित माता वैष्णवी दुर्गा मंदिर में तीसरे दिन मंगलवार को मां चंद्रघंटा की पूजा की गयी। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पूजा अर्चना का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिर में पूजा करने को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है। प्रखंड क्षेत्र के फुलौत, लौआलगान, कलासन, चिरौरी, भिट्ठा व खोपड़ियां मंदिर में विशेष रूप से संध्या कालीन आरती में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। चौसा दुर्गा मंदिर के आचार्य पंडित चंदन मिश्र ने कहा कि कलश स्थापना के बाद तीसरे दिन मंगलवार को मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धाल...