मधेपुरा, नवम्बर 2 -- Madhepura News: पुरैनी संवाद सूत्र। पुरैनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में छापेमारी कर लंबे समय से फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंट के निष्पादन सहित वारंटी की गिरफ्तारी को लेकर पुरैनी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए सघन रूप से थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे दुर्गापुर निवासी शालिग्राम शर्मा के पुत्र वेदानंद शर्मा एवं विमल शर्मा तथा भूमि शर्मा के पुत्र हरदेव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। तीनों गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां...