मधेपुरा, जुलाई 20 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के बीड़ी रणपाल पंचायत में सरकारी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी विवाह भवन निर्माण योजना अधर में लटक गयी है। अंचल प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारी को तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका है। बावजूद अब तक सरकारी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका है। बताया गया कि संबंधित सरकारी भूमि पर राज्य सरकार की योजना के तहत सार्वजनिक उपयोग के लिए विवाह भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को शादी विवाह सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। लेकिन भूमि पर अतिक्रमण के कारण यह योजना लंबे समय से ठप है。

स्थानीय लोगों की राय स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाह भवन का निर्माण क्ष...