Madhepura News: तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया
मधेपुरा, नवम्बर 10 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। बरदाहा पंचायत के मुंगराहा पोखर पर काली पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मुखिया राजीव रंजन उर्फ राजू, सरपंच ब्रह्मदेव पासवान, पैक्स अध्यक्ष पिंटू यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुखिया राजीव रंजन उर्फ राजू ने कहा कि काली पूजा हमारी आस्था और परंपरा से जुड़ा है। ऐसे आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता मजबूत होती है। मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीणों को एक-दूसरे से मिलने और अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों से शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Purnia News: बेलवा घोरघट में मां रंध्र काली पूजा महोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.