Madhepura News: डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं व शिकायतें
मधेपुरा, जुलाई 7 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनसुनवाई कार्यक्रम में सोमवार को डीएम अभिषेक रंजन ने लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों की कुल 37 आवेदनों पर सुनवाई की। सभी मामलों में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित, प्रभावी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पादन सुनिश्चित करे।ं यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.