मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मधेपुरा- मुरलीगंज मुख्य मार्ग एनएच 107 मीरगंज ढाला के निकट मंगलवार को राजद और भाकपा के कार्यकर्ताओं ने डायवर्सन, ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन के दौरान यातायात को बाधित कर गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकरियों ने जिला प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- Madhepura News: रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य से आवागमन में परेशानीप्रदर्शन के मुख्य आरोप प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि शासन और प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण मीरगंज ढाल के निकट बिना डायवर्सन निर्माण के लंबे समय से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जर्जर एवं जानलेवा बन चुकी जोरगा...