मधेपुरा, सितम्बर 26 -- Madhepura News: कुमारखंड। गढ़िया भगवती स्थान के पास शुक्रवार को स्टेट हाइवे 91 पर ट्रक की ठोकर से बाइक चालक जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 वाहन पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल बाइक चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में 112 वाहन पुलिस पदाधिकारी पीटीसी पप्पू हेंब्रम ने बताया कि बाइक चालक कुमारखंड मछली मार्केट में जख्मी हालत में गिरा पड़ा था। गढ़िया वार्ड दस निवासी जख्मी कपिल ऋषिदेव को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि वह घर से कुमारखंड निजी काम से जा रहा था। भगवती स्थान के सामने ट्रक से ठोकर लग गयी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...