मधेपुरा, अगस्त 25 -- Madhepura News: मधेपुरा। मधेपुरा- सिंहेश्वर रोड पर सिंहेश्वर के पास एक टेम्पो पलटने से दो महिला घायल हो गयी। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती केशवपुर निवासी सियाराम यादव की पुत्री और मुरलीगंज निवासी मीना देवी ने बताया कि वे लोग सिंहेश्वर मंदिर पूजा करने जा रही थी। सामने से आ रही दूसरे टेम्पो से ठोकर लगने से टेम्पो पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...