मधेपुरा, अक्टूबर 9 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। टीका कर्मीयों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहने से खुरपका और मुंह पका की वैक्सिेशन कार्यक्रम शत प्रतिशत पूरा होने में परेशानी बढ़ गयी है। वहीं वैक्सीन नहीं लगाए जाने कारण क्षेत्र में कई पशु बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पुरैनी भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में 32 हजार पशुओं को वैक्सीन लगाना है। इसमें अब तक 75 प्रतिशत वैक्सीन की प्रक्रिया पूरी हो पायी है। शेष बचे पशुओं को स्वयं कर्मियों के साथ पशुपालकों के घर पहुंच कर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...