Madhepura News: जेएनकेटी में चोरी कर रहे युवक धराया, पुलिस को किया सपुर्द
मधेपुरा, अगस्त 12 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय, मधेपुरा परिसर में गार्डन लाइट और तार चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी करते हुए एक युवक को सुरक्षा गार्ड ने मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर चोरी में शामिल तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। मामले में सिंहेश्वर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सा महाविद्यालय के भू-सम्पदा पदाधिकारी की ओर से सिंहेश्वर थानाध्यक्ष को दिए गए पत्र के अनुसार, 10 अगस्त को मेडिकल कॉलेज परिसर में गार्डन लाइट तार सहित चोरी करते हुए नितिश कुमार, पिता शंभू यादव, निवासी मंसूरी टोला, मजरहट, थाना सिंहेश्वर को पकड़ा गया। बताया गया है कि युवक को कॉलेज के सुरक्षा गार्ड ने पकड़कर अपने कब्जे में रखा और इसकी सूचना संबंधित अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.