Madhepura News: जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है शिक्षा
मधेपुरा, अक्टूबर 2 -- Madhepura News: मधेपुरा। गांधी जयंती पर महादलित समुदाय के बच्चों के बीच पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव द्वारा कलम, कॉपी, खेल सामग्री एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उसके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था। मौके पर नगर परिषद के सफाई कर्मी दीपेन मल्लिक, दिनेश मल्लिक, माला ऋषिदेव, विजय कुमार को शॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ध्यानी यादव ने बच्चों को महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों से गांधीजी के सादगी, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा अनुशासन एवं मेहनत के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने की अपील की। यह भी पढ़ें- समाज को सही दिशा प्रदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.