Madhepura News: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
मधेपुरा, जुलाई 19 -- Madhepura News: मधेपुरा। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर मधेपुरा कालेज में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक सह जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मौके पर डॉ. अशोक कुमार ने पौराणिक खेल शतरंज के महत्व से खिलाड़ियों को अवगत कराया। प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गो में किया गया। ओपन वर्ग में प्रथम राशिक शमीम, द्वितीय जानवी चौधरी, तृतीय सूरज कुमार व श्यामानन्द रहे। ओपन बालिका वर्ग मे संजना कुमार को पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम अंशुमन, द्वितीय धैर्य सिंह, तृतीय प्रिंस राज और जूनियर बालिका वर्ग में टिंवकल कुमारी ने पुरस्कार प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शतरंज में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.