मधेपुरा, जुलाई 22 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददा कुंजौड़ी पंचायत के गनौल में पर्चाधारी मजदूर नेता पर किए गए जानलेवा हमला के खिलाफ बुधवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आलमनगर थाना कांड संख्या 177/26 के सभी आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने और कांड संख्या 178/26 के आरोपी को दोष मुक्त करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि भूमाफिया, अपराधियों और कुछ पुलिस अधिकारियों के नापाक गठबंधन के कारण पर्चाधारियों एवं दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच जुलाई को कुंजौड़ी पंचायत अंतर्गत गनौल के पर्चाधारियों उमेश पासवान को जमीन से बेदखल करने के उद्देश्य भूमाफियाओं ने जानलेवा हमला कराया। उन्होंने कहा कि साल 1992-93 में भूहकबंदी से...