Madhepura News: जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाके में फैलने लगा पानी
मधेपुरा, सितम्बर 28 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। कोसी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण प्रखंड के निचले इलाके में पानी फैलने लगा है। लौआलगान पूर्वी तथा लौआलगान पश्चिमी सहित पांच पंचायतों के निचले इलाके में पानी फैलने से पशुपालकों के लिए चारा जुटाना बड़ी समस्या बनने लगी है। लौआलगान पूर्वी पंचायत के बिंदटोली धार में पानी बढ़ने के कारण महंत जी घाट, बुटनी घाट और पोद्दार जी घाट में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है。
जल स्तर वृद्धि का प्रभाव कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से फुलौत पूर्वी, फुलौत पश्चिमी और मोरसंडा पंचायतों के निचले इलाके में पानी धीरे-धीरे फैलने लगा है। इसकारण फुलौत पश्चिमी पंचायत के सपनी मुसहरी, घसकपुर, पनदही बासा, झंडापुर बासा और फुलौत पूर्वी पंचायत के बड़ी खाल, पिहोरा बासा तथा मोरसंडा पंचायत के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.