Madhepura News: जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके में फैलने लगा पानी
मधेपुरा, जुलाई 15 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने से कई नए इलाको में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। बुधवार को मोरसंडा, लौआलगान पूर्वी, लौआलगान पश्चिमी, फुलौत पूर्वी व फुलौत पश्चिमी सहित अलग-अलग जगहों के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। आशंका जतायी जा रही है कि इसी तरह लगातार जलस्तर बढ़ती रही तो दो दिनों के भीतर कई जगहों पर आवागमन बाधित होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बताया गया कि लौआलगान पूर्वी पंचायत के बिंदटोली धार में पानी बढ़ने के कारण महंत जी घाट, बुटनी घाट और पोद्दार जी घाट में जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है। जल स्तर बढ़ने से फुलौत पूर्वी, फुलौत पश्चिमी, मोरसंडा, लौआलगान पूर्वी व लौआलगान पश्चिमी सहित कई जगहों बाढ़ का पानी फैलने लगा है। बताया गया कि फुलौत पश्चिमी के सपनी मुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.