मधेपुरा, सितम्बर 30 -- Madhepura News: बिहारीगंज निज प्रतिनिधि रामबाग शिवालय के पास रेल परिक्षेत्र में जलजमाव से आसपास के मुहल्लों में मच्छरजनित बीमारियों के फैलाव का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र की व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गयी है। जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं रहने के कारण लगभग एक महीने से रेलवे रैक प्वाइंट पीसीसी सड़क और रामबाग तालाब के बीच रेलवे रनिंग रूम के पास लगातार जलजमाव की स्थिति बनी है। पानी जमा रहने के कारण शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। स्थानीय अशोक गुप्ता, महेश कुमार, राजीव शर्मा, पंकज कुमार सहित अन्य ने बताया कि जमा पानी के कारण लोग मच्छरजनित बीमारियों के प्रकोप को लेकर चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News सदर प्रखंड के कई गांवों में जलजमाव से परे...