Madhepura News: जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
मधेपुरा, जुलाई 27 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी, हरिपुर कला और सिंगियान पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार को हरिपुर कला पंचायत स्थित तिनकोनमा विकास भवन में बैठक कर वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण की मांग उठाई। बैठक में तीन पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सड़क की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि मुरलीगंज के कार्तिक चौक से दिग्घी, गुदर चकला होते हुए दीवरा बाजार तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यह सड़क तीनों पंचायतों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन जगह-जगह बड़े गड्ढे, टूटी सड़क और जलजमाव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में परेशानी कई गुना बढ़ जाती है तथा आए दिन दुर्घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.