मधेपुरा, अगस्त 26 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कोल्हायपट्टी से रमनी तक जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त चुकी है। सड़क जर्जर रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढे खतरनाक साबित हो रहा है। बारिश होने पर सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। ऐसे में इस रोड से आवाजाही करने वाले लोगों को जोखिम उठानी पड़ती है। साइकिल सवार, बाइक सवार और ई रिक्शा वालों को काफी परेशानी हो रही है। कोल्हायपट्टी चौक से रघुनाथपुर तक जर्जर सड़क से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। आस पास क्षेत्र के लोग वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन अब तक इस दिशा में विभाग लापरवाह बना है। बताया गया कि कोल्हायपट्टी-रमनी पथ में लगभग तीन किलोमीटर सड़क जगह-जगह जर्जर व क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वर्ष ...