Madhepura News: जर्जर व क्षतिग्रस्त सड़क से आवाजाही बना खतरनाक
मधेपुरा, जुलाई 8 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कोल्हायपट्टी से रमनी तक जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क जर्जर रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में जगह-जगह बना गड्डा खतरनाक साबित हो रहा है। बारिश होने पर सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। ऐसे में इस रोड से आवाजाही करने वाले लोगों को जोखिम उठाना पड़ता है। साइकिल सवार, बाइक सवार और ई रिक्शा वालों को काफी परेशानी हो रही है। कोल्हायपट्टी चौक से रघुनाथपुर तक जर्जर सड़क से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। आस पास क्षेत्र के लोग वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन न तो जनप्रतिनिधि संज्ञान ले रहे हैं और न ही विभागीय अधिकारी गंभीर दिख रहे हैं। बताया गया कि कोल्हायपट्टी-रमनी पथ में लगभग तीन किलोमीटर सड़क जगह-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.