मधेपुरा, अक्टूबर 10 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने अभिषेक रंजन ने लोगों की समस्याएं सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 55 आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनता दरबार में विभ...