Madhepura News: छापेमारी में पांच लीटर महुआ शराब बरामद
मधेपुरा, जुलाई 22 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्वालपाड़ा वार्ड 2 से एक व्यवसायी के घर के पिछवाड़े से पांच लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। मौके से आरोपी सकलदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस बलों के साथ उसके दुकान में छापेमारी की गयी। दुकान में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। बाद में उसके घर की तलाशी ली गयी। घर के पिछवाड़े को उसने टीन के चादर से घेर रखा था। घर के पिछवाड़े से पांच लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। उसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी दुकान की आड़ में शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.