Madhepura News: चौसा के विभिन्न गांव के लोगों को आवागमन में हो रही है कठिनाई
मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। कोशी नदी में धीरे-धीरे जल स्तर घटने के बावजूद बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की परेशानी खत्म नही हो पाई है। बाढ़ से प्रभावित हुए मोरसंडा सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायतो के करीब तीन दर्जन से अधिक गांवो के लोगों को अभी तक आवागमन के साथ साथ दैनिक कार्य करने में काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा रहा है। इतना ही नही प्रभावित हुए लोगो को घर-गृहस्थी कार्यो को लेकर आवागमन करने के लिए इन दिनों नाव ही एक मात्र सहारा बना हुआ है। बताया गया कि लगभग डेढ़ महीने से फुलौत पूर्वी, फुलौत पश्चिम, मोरसंडा, चिरौरी, लौआलगान पूर्वी व लौआलगान पश्चिमी, चौसा पश्चिमी सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में बाढ़ के पानी की चपेट में है। इसके अलावे कुछ इलाके के किसानो के धान की फसलो में भी पानी घुस गया है और कुछ इलाके के गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.