मधेपुरा, अक्टूबर 17 -- Madhepura News: चौसा। पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी कर चोरी की बिजली की तार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति चौसा बाजार का रहने वाला बताया गया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि चौसा मुख्य बाजार निवासी बैजू भगत को चोरी की बिजली के तार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी बिजली चोरी का आरोपी था। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि चोरी की बिजली की तार बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...