Madhepura News: चार माह से वेतन नहीं मिला तो हड़ताल पर गए सफाईकर्मी, कचरे से पटा परिसर
मधेपुरा, अगस्त 12 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर मंदिर में मंगलवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज मंदिर के सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया, जिसके बाद मंदिर परिसर और आसपास कचरे से पट गया। 24 घंटे से अधिक समय तक कचरा जमा रहने से बदबू फैलने लगी और मंदिर परिसर का वातावरण गंधयुक्त हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सफाई व्यवस्था ठप होने की सूचना पर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम डीएम और एसपी सिंहेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर की साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही तत्काल मंदिर परिसर की सफाई कराने को कहा。
आस्था के सबसे बड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.