Madhepura News: चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की बीच एमएलसी चुनाव मतदान संपन्न।
मधेपुरा, अक्टूबर 23 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि कोशी स्नातक एमएलसी चुनाव मतदान शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मतदान समाप्ति तक कुल 816 में से 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मुरलीगंज में कुल 57.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 366 पुरुष और 107 महिला मतदाता शामिल रहीं। विधि-व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह प्रखंड कार्यालय मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.