Madhepura News: घैलाढ़ के युवक की दिल्ली में हुई मौत
मधेपुरा, सितम्बर 10 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र ओपी क्षेत्र के अर्राहा महुआ दिघरा पंचायत के मौरकाही महुआ गांव निवासी 21 वर्षीय मजदूर सिन्टू कुमार की दिल्ली में निर्माणाधीन साइट पर हुए हादसे में मौत हो गई। घटना गत चार सितंबर की बताई जा रही है। मृतक सिन्टू कुमार अर्राहा महुआ पंचायत के वार्ड 14 निवासी उमेश यादव का पुत्र बताया गया है।
घटना का विवरण मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक सिंटू दिल्ली के महिपालपुर एयरपोर्ट के समीप निर्माण स्थल पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूर के रूप में काम करता था। साइट पर हाइड्रा मशीन से सरिया का बंडल ऊपर ले जाने के दौरान अचानक बेल्ट टूट गया। सरिया के बंडल की चपेट में आने से सिन्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन में उसे सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.