Madhepura News: ग्रामीण की बैठक में खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने पर हुआ विमर्श
मधेपुरा, अक्टूबर 26 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलो पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को ग्रामीणों की एक आम बैठक आयोजित हुई। बैठक अध्यक्षता ज्ञान विज्ञान समिति के प्रखंड सचिव विष्णुदेव ठाकुर ने की। आयोजित बैठक में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक के खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने, ऐतिहासिक खेल मैदान की सुरक्षा और विद्यालय मैदान की पूर्ण घेराबंदी कराने पर विचार विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण खेल मैदान छोटी होती जा रही है।बैठक में राकेश रोशन, संजय कुमार भारती, नीरज कुमार, सदानंद दास, ब्रजेश कुमार, नन्दकिशोर यादव, दीप नारायण दास सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.