Madhepura News: गैर संचारी रोगों की पहचान के लिए अभियान जारी
मधेपुरा, सितम्बर 4 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। गैर संचारी रोगों की पहचान और समय पर उसके उचित इलाज के लिए प्रखंड क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मो. फिरोज ने बताया कि अभियान का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर तीस वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। जांच में मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग, सामान्य कैंसर, फैटी लीवर आदि बीमारियों की पहचान की जाएगी। चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा ली जा रही है। रोगों की पहचान कर लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अब घर पर पहुंचेगा विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.