मधेपुरा, सितम्बर 29 -- Madhepura News: मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता बड़े- बड़े गड्ढे होने के कारण शहर की कई सड़कों की स्थिति काफी खतरनाक हो गयी। रेवले- स्टेशन से कॉर्मास कॉलेज के बीच सड़क पर खतरनाक गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कर्पूरी चौक के पास गड्ढे में तब्दील सड़क पर कीचड़ जमा रहने के कारण पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं पश्चिमी बायपास रोड पर खतरनाक गड्ढे के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका शहर के दुधानी बाइपास रोड की मरम्मति का काम शीघ्र होगा शुरूसड़क की स्थिति मालूम हो कि कर्पूरी चौक के पास आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पिछले दिनों हुई बारिश ...