Madhepura News: खुरहान में माता बिषहरा मंदिर का निर्माण कार्य शुरु
मधेपुरा, अक्टूबर 26 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत खुरहान गांव में सोमवार को माता बिषहरा मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। पूर्व के पुराने मंदिर के जगह पर नए सिरे से आधुनिक तरीके से मंदिर निर्माण कार्य का नीव रखा गया। जहां गांव के गणमान्य व प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्य के लिए राजेश कुमार सिंह को यजमान बनाया गया था। जहां पंडित ललन झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए भूमि पूजन किया। ग्रामीणों ने विशाल व भव्य मंदिर निर्माण के लिए आपसी सहयोग देने की बात कही है। शुभारंभ के दौरान प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व सरपंच सुमन कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, चंद्रभूषण सिंह उर्फ नेपाली सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, सुभाष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.