Madhepura News: खराब लाइट बदलने को लेकर 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सिंहेश्वर टाउन की बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित
मधेपुरा, अक्टूबर 29 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता नगर पंचायत सिंहेश्वर क्षेत्र में खराब लाइट को बदलने के कार्य को लेकर 11 केवी टाउन सिंहेश्वर फीडर का शटडाउन लिया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत सिंहेश्वर के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा शटडाउन का अनुरोध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे पूर्वाह्न तक शटडाउन के कारण सिंहेश्वर टाउन की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। अतः उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा बिजली से संबंधित जरूरी तैयारियां कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.