Madhepura News: कोसी नदी में भीषण कटाव जारी, लोग परेशान
मधेपुरा, जुलाई 27 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत क्षेत्र में कोसी नदी में भीषण कटाव जारी है। कटाव जारी रहने से आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कटाव निरोधी कार्य चालू है। बीते रविवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया। जहां नए सिरे से कटाव निरोधी कार्य शुरु कराया गया है। अधिकारियों के टीम में फ्लड फाइटिंग के कार्यपालक अभियंता सुमन कुमार, सहायक अभियंता नीरज कुमार और कनीय अभियंता प्रभात कुमार शामिल थे। टीम का नेतृत्व कर रहे कार्यपालक अभियंता सुमन कुमार ने बताया कि कटाव निरोधी कार्य में बदलाव लाया गया है। जिसमें जलस्तर से खेतिहर जमीन के अनुरुप किनारे के जमीन के चौगुना चौड़ाई में श्लोप बनाया जा रहा है। जिसमें जेसीबी की मदद ली जा रही है。 यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.