मधेपुरा, अक्टूबर 25 -- Madhepura News: शंकरपुर शंकरपुर थाना क्षेत्र की बेहरारी पंचायत के वार्ड छह स्थित कोल्हुआ गांव में अचानक आग लगने से सुनीता देवी की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस अगलगी की घटना में कपड़े, पटुआ सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना में करीब 20 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग लगने से पीड़ित परिवार को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, कोल्हुआ गांव के वार्ड छह में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से सुनीता देवी के कपड़े, पटुआ और अन्य सामान जल गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : अगलगी में पांच घर राख, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जली आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।अगलगी की सूचना मिलने के बाद प्रशासन...