मधेपुरा, अगस्त 31 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 8 बजे से मौसम में बदलाव होने पर शुरू हुई बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

जलजमाव की समस्या वहीं रविवार को दोपहर में भी हुई हल्की बारिश से प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य कई जगहों तथा चौक चौराहे पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ब्लॉक परिसर में बारिश के दस्तक देने से ही झील जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। ब्लॉक परिसर में मिट्टी भराई कार्य और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से बारिश में यही हालात बन जाते हैं। जिस पर ब्लॉक प्रशासन एवं प्रखंड प्रमुख तथा विधायक व सांसद को तत्काल ध्यान देने की बात स्थानीय लोगों द्वारा कही जा रही है।

आवागमन में बाधाएं वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के रामनगर बाजार हनुमान मंदिर चौक पर बारिश में जलजमा...