मधेपुरा, जुलाई 13 -- Madhepura News: बैसा। एक संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के शीमल बाड़ी के पास से होकर बहने वाली महानंदा नदी में स्नान के दौरान डूबे इंजीनियरिंग छात्र का शव चार दिन बाद रविवार को बैसा प्रखंड के रौटा थाना क्षेत्र महानंदा नदी के अभयपुर घाट से बरामद किया गया। मृतक की पहचान पटना जिले के बिहटा के बाईस वर्षीय निवासी साहिल कुमार सहनी के रूप में हुई है, जो शीमल बाड़ी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत था। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को मृतक साहिल अपने दो सहपाठियों के साथ महानंदा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में जाने से तेज धारा में बहकर लापता हो गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: चमारू-कोलबीरा ब्रिज के नीचे मिला लापता निजी स्कूल शिक्षक का शव हालकि अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता ...