Madhepura News: कार व पिकअप में जबरदस्त टक्कर, बाल- बाल बचे सवार
मधेपुरा, अगस्त 1 -- Madhepura News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कार व पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गयी। हालांकि संयोग से किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। घटना मरंगा थाना के नेवालाल चौक के समीप फ्लाईओवर के समीप हुई। जहां जीरोमाइल की ओर से आ रही एक पिकअप और नेवालाल चौक की ओर से आ रही कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार नेवालाल चौक की ओर मुड़ गई। इसी दौरान कार की एयरबेग खुल गई और कार चालक बाल- बाल बच गया। मरंगा के अपर थानाध्यक्ष कुमार पंकज ने बताया कि कार चालक को हल्की चोट आई है। लिखित आवेदन नही दिया गया है। आवेदन के आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.